Uncategorized

टंट्या भील की सत्य घटना पर आधारित है फिल्म अरण्य पुरुष , राजस्थान के मशहूर एक्टर डायरेक्टर दिनेश राजपुरोहित निर्देशित फिल्म जल्द सिनेमाघरों में आएगी

राजस्थान के प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक दिनेश राजपुरोहित की फिल्म ‘अरण्यपुरुष’ आदिवासी नायक टंट्या भील की वीरता, सेवा और बलिदान की गाथा को जीवंत करती है

अरण्य पुरुष टंट्या भील के जीवन पर आधारित फ़िल्म हैं।
ट्राइबल एंटरटेनमेंट बैनर तले फिल्म “अरण्यपुरुष” फिल्म “टंट्या भील” जो कि रॉबिन हुड ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाते हे.
ये फिल्म 1842-1889 तक की टंट्या भील और ब्रिटिश सरकार के बीच की लड़ाई ओर ओर गरीब लोगों की सहायता करने वाली कहानी को दर्शाती है, ये टंट्या भील के जीवन संघर्षों पर आधारित फ़िल्म हैं।

“अरण्यपुरुष”मूवी का डायरेक्शन दिनेश राजपुरोहित के द्वारा किया जा रहा हैं उन्होंने राजस्थानी, हिन्दी तेलगु, गुजराती 25 फिल्मों का डायरेक्शन किया हैं, ये डायरेक्टर के साथ साथ अच्छे एक्टर भी हैं , इन्होंने कही फ़िल्मों में लीड रोल भी निभाया है।

दिनेश राजपुरोहित ने कहा कि मैं इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहा हु, और हम सभी ने मिलकर इसे बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे है। अंग्रेजों और सामंतवादीयों का डट कर मुकाबला करने वाला टंट्या भील वो अंग्रेजों को लूट कर आदिवासी गरीबों की सेवा करता था। लेकिन अपने ही दोस्त के धोखे की वजह से वो पकड़ा जाता है। और उन्हें फांसी की सजा दी जाती है। इसी कहानी पर आधारित है यह फिल्म।

इस फिल्म के लेखक अशोक देवड़ा अजीत है। अशोक देवड़ा अजीत एक बेहतरीन एक्टर के रूप में माने जाते हे इन्होंने राजस्थानी फिल्म आवकारा में लीड रोल निभाया हे अब “आरायपुरुष” मूवी में भी टंट्या भील का लीड कैरेक्टर निभा रहे हैं , इन्होंने राजस्थानी,हिंदी गुजराती,ओर तेलगु जैसी फिल्मों में काम किया हे ये एक्टर से साथ प्रोड्यूसर भी हैं।
ऐक्टर्स मुस्कान मिश्री “अरण्यपुरुष”मूवीमें लीड हीरोइन का रोल निभा रहे हे इन्होंने कही मूवी में काम किया हे जैसा हमारा स्वाभिमान,रीति रिवाज गोरा बादल आदि फिल्मों का काम किया हे इसके अलावा मॉडलिंग में मिस एलीड रह चुकी हैं। ऐक्टर्स:कोमल सरदार, कोमल सरदार का अरण्यपुरुष मूवी से डेब्यू करने जा रही हैं साथ ही ईशा शर्मा, परेश भट्ट,अर्जुन शर्मा,गौतम गोविंदा, किशन सिंह,समीर, गजेंद्र मंडली,अमन सिंह राठौर,राजेश खन्ना, ओपी शर्मा,राजवीर गुर्जर सत्यप्रकाश जंगीड,खुशी खरे, नरपत सिंह गौड़,शरदशर्मा, विशाखा शर्मा,गौरव देवासी,राजवीर पोसवाल,सौरभ मेघवंशी,शिव किकोड,विष्णु, राजनपुरी, विष शर्मा,गोविंद सिंह,रणजीत सिंह, फिरोज़ खान,भावना चौहान,मनीषा राणा,राजू राणा, सीआर देवड़ा,प्रमोद आर्य,हेमाराम रोहिचा,चंपालाल, रितु राजस्थानी,सुरेश,नरेंद्र नाथ,विजय राज,इत्यादि !
अरण्यपुरुष मूवी राजस्थानी और हिंदी दोनों भाषाओं में शूट किया जाएगा।

दिनेश राजपुरोहित कहते है कि इस फिल्म में लोकेशन के रिलेटेड हमें कांति भाई आदिवासी परिवार संस्थापक सदस्य का काफी सपोर्ट मिल रहा है।
कांति भाई इस वक्त आदिवासियों लिए मसीहा बने हुए है । काफी लोगों की हेल्प कर रहे है।

अरण्यपुरुष मूवी की शूटिंग गुजरात के डीसा, पालनपुर राजस्थान के जोधपुर,जालोर, बालोतरा,सिवाना, डूंगरपुर, बांसवाड़ा मध्य प्रदेश के पातालपानी,खरगोन,खंडवा,झिरनिया, मानपुर आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!