Uncategorized

अभिनेत्री पूनम धिल्लोन जी ने जर्नलिस्ट मीडिया ऑफ असोसिएशन महाराष्ट्र का कॅलेंडर लॉन्च और रमाकांत मुंडे कमिटी मेम्बर बने

सिंटा की नेशनल प्रेसिडेंट ने मीडिया को बताया कलाकारों की समस्याओं का सशक्त माध्यम, समाधान की उम्मीद जताई

POSTED BY:- Poonam S. Juthani
DT:-13/01/2026
9867490397

 

मुंबई :सीनियर फिल्म एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी एक्ट्रेस / एसोसिएशन ( सिंटा ) की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने बुधवार, 8 जनवरी, 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ( सिंटा ) टावर ऑफिस में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी का नए साल  2026 का कैलेंडर लॉन्च किया। इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एंड सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स, एसोसिएशन ( सिंटा ) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर, साथ ही जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी के प्रेसिडेंट हंसराज कनौजिया, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन कांबले, कोषाध्यक्ष संजय कांबले, वाइस प्रेसिडेंट अनिल सिंह, सेक्रेटरी नीलेश हाटे, जॉइंट कोषाध्यक्ष सरदार उत्तम सिंह, एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने, दिनेश परेशा और कई अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी का न्यू ईयर 2026 कैलेंडर लॉन्च करते हुए कहा,मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज नए साल की शुरुआत में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का न्यू ईयर कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। इसके लिए मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन की पूरी कमेटी को दिल से नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ। इस मौके पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( सिंटा ) निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चंद्रप्रकाश ठाकुर ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज के समय में ( सिंटा ) एसोसिएशन की कई एक्ट्रेस तकलीफ से गुजर रहे हैं, जैसे भुगतान मे देरी करना, लंबे घंटों तक काम करना और साथ ही उन्हें अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

पूनम ढिल्लों ने बातचीत के दौरान कहा कि आज मीडिया से बात करके उनका दिल हल्का हो गया है, क्योंकि मीडिया एक पावरफुल माध्यम है जो उनकी आवाज़ को पूरे महाराष्ट्र और पूरे देश में फैलाता है।उन्होंने बताया कि सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा ) के कई एक्ट्रेस तकलीफ से गुजर रहे हैं, जैसे भुगतान मे देरी करना, लंबे घंटों तक काम करना और साथ ही उन्हें अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिस पर गंभीरता से ध्यान देने और जल्द समाधान की ज़रूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया इन मुद्दों को सुलझाने में मदद करने के लिए उनकी आवाज़ को और आगे बढ़ाएगा ताकि इन फिल्म  ऐक्ट्रिसओ को ज़रूरी मदद मिल सके।

*मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!